HomeBreaking Newsलग्जरी कार से हो रही थी गांजे की सप्लाई, मात्रा 100 किलो,...

लग्जरी कार से हो रही थी गांजे की सप्लाई, मात्रा 100 किलो, कीमत 01 करोड़

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रूद्रपुर

पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप और स्पेशल टॉस्क फोर्स के एक संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने उड़ीसा से उत्तराखंड में हो रही गांजे की सप्लाई को रोकते हुए 04 तस्करों की गिरफ्तारी की है।

बताया जा रहा है कि SOG and STF team ने किच्छा बाईपास रोड रुद्रपुर एफसीआई गोदा के पास से चार कुख्यात तस्करों को एक लग्जरी कार एक्सयूवी 500 से गांजे की सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कुंतल से अधिक गांजा बरामद हुआ है। इनके पास 36 पैकेट में कुल एक कुंतल 525 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ NDPS Act में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ आंकी गई है। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल और 6 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। (ख़बर जारी है, आगे पढ़ें)

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह गांजे को उड़ीसा से लेकर आ रहे थे। उड़ीसा से वह मलखान गिरी नामक स्थान से कामेश्वर अजमेरा व निरंजन उर्फ निखिल से गाजा खरीद कर लाए थे। उनका लक्ष्य रुद्रपुर और जनपद के कई इलाकों में गांजे को खपाना था। आरोपियों की पहचान दीपक निवासी ट्रांजिट कैंप, तारक निवासी दिनेशपुर, राकेश कुमार निवासी ट्रांजिट कैंप, राजेश मंडल निवासी शक्तिफार्म के रूप में हुई है। इन तस्करों के खिलाफ पूर्व से ही रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप और दिनेशपुर थाने में शराब तस्करी करने के मुकदमे दर्ज हैं। इधर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपियों खिलाफ थाना दिनेशपुर में शराब तस्करी के अभियोग पंजीकृत है। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को भी दस हजार नगद इनाम देने की घोषणा की है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड में कोरोना से एक मरीज की मौत, 1413 नए केस – जानें अपने जिले का हाल

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां सड़क हादसे में भाजपा के दो युवा नेताओं की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments