HomeBreaking Newsउत्तराखंड : तिरंगा रैली में कैंटर की चपेट में आया छात्र, मौके...

उत्तराखंड : तिरंगा रैली में कैंटर की चपेट में आया छात्र, मौके पर मौत

ADVERTISEMENTS

पिथौरागढ़। यहां पिथौरागढ़ लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिरंगा रैली में शामिल एक छात्र बेकाबू कैंटर के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय गैरी द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही थी, इसी दौरान पिथौरागढ़ लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ला बापरु के पास पिथौरागढ़ डाक पार्सल ले जा रहे कैंटर की चपेट में विद्यालय का कक्षा 5 में पढ़ने वाला 11 वर्षीय छात्र हिमांशु सिंह पुत्र हरीश सिंह आ गया। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दौरान यहां घटना से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे से अन्य स्कूली बच्चे भी सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची। पुलिस शव को लोहाघाट लेकर गई। घटना के बाद से फरार चालक को घाट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Uttarakhand : गंगाजल लेने गया युवक गंगा में बहा, तलाश में जुटी SDRF

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments