HomeBreaking NewsUttarakhand : वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी पंचतत्वों में विलीन

Uttarakhand : वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी पंचतत्वों में विलीन

ADVERTISEMENTS

📌 लगाए गए ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, बलूनी तेरा नाम रहेगा” के नारे

हरिद्वार। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का अंतिम संस्कार बुधवार को खड़खड़ी शमशान घाट पर हुआ। गमगीन माहौल के बीच लोगों ने ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, बलूनी तेरा नाम रहेगा” के नारे लगाये। मुखाग्नि उनके सुपुत्रों विनय बलूनी, संजय बलूनी तथा श्री विजय बलूनी ने दी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से अस्वस्थ चल रही सुशीला बलूनी ने विगत 09 मई, 2023 की शाम को देहरादून के मैक्स अस्पताल में अन्तिम सांस ली। अंतिम विदाई पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, विकास तिवारी, रविन्द्र जुगरान, सुश्री भावना पाण्डे, त्रिलोचन भट्ट, हर्ष प्रकाश काला, सतीश जोशी, मुकेश जोशी, प्रमोद डोभाल, प्रेम पंचोली, त्रिवेन्द्र सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी तथा जनता जनार्दन आदि मौजूद थे।

देहरादून में डीएम ने किया नहर कवरिंग का निरीक्षण

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments