HomeUttarakhandHaridwarउत्तराखंड : स्कॉर्पियो ने बरातियों को मारी टक्कर, एक की मौत और...

उत्तराखंड : स्कॉर्पियो ने बरातियों को मारी टक्कर, एक की मौत और 31 घायल

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार| उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां एक स्कॉर्पियो ने बरातियों को टक्कर मार दी, हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि 31 लोग घायल हुए है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले में शुक्रवार देर रात बहादराबाद धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से आई बरात के स्वागत के समय स्कॉर्पियो कार ने बरातियों को टक्‍कर मार दी। घटना में एक बैंड वाला जिसका नाम सागर निवासी रायसी थाना लक्सर की मौत हो गई। जबकि हादसे में कुल 31 लोग घायल हुए हैं। घटना से गुस्‍साई भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक से मारपीट की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्कॉर्पियो कार बहादराबाद से धनोरी की तरफ जा रही थी।

इधर सूचना पर मौके पर सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने मय फोर्स पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मोके पर लगी भीड़ को हटाया व यातायात सामान्य कराया।

😥 उत्तराखंड – सात फेरे लेते ही दूल्हे की मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments