HomeAccidentUttarakhand : गहरी खाई में गिरी स्कूटी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand : गहरी खाई में गिरी स्कूटी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand News | रुद्रप्रयाग में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां कुंडा-दानकोट के पास एक स्कूटी बेकाबू होकर सड़क से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।

बीती देर रात करीब 11:15 बजे कुंडा-दानकोट के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्कूटी में 3 युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू किया और स्ट्रेचर की मदद से तीनों शव सड़क तक पहुंचाए। आधी रात के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बीती रात एक स्कूटी हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। स्कूटी वाहन संख्या UK13B 2344 में अंकित (उम्र- 27) पुत्र प्रताप लाल निवासी-गुनियाल (पोखरी ), टीटू (उम्र- 23 ) पुत्र राकेश लाल, निवासी- कुंडा दानकोट, संदीप (उम्र- 27) निवासी- बरसील जिला रुद्रप्रयाग सवार थे, जिनकी हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments