रामनगर हत्याकांड का खुलासा ▶
🔴 BREAKING NEWS रामनगर हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार CNE TV | सच्चाई से सीना ठोक के

एअर इंडिया ने व्हीलचेयर देने से मना किया; 82 साल की बुजुर्ग महिला को गिरने से चोट लगी

0
de mahila

नई दिल्ली | दिल्ली एयरपोर्ट पर 82 साल की बुजुर्ग महिला को एअर इंडिया ने व्हीलचेयर देने से मना कर दिया। वह इसके लिए एक घंटे तक इंतजार करती रहीं। फिर काफी दूर तक चलना पड़ा। बाद में एयरलाइन के काउंटर के पास गिर गईं। गिरने से महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। लेकिन वहां मौजूद किसी भी स्टाफ ने मदद नहीं की। अब वे दो दिन से ICU में भर्ती हैं।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

पोती ने बताया- टिकट में व्हीलचेयर देने की बात लिखी थी – महिला की पोती, पारुल कंवर ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से बेंगलुरु जाने के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट बुक की थी, जिसमें उनकी दादी के लिए एअरक्राफ्ट डोर तक व्हीलचेयर की विशेष मांग की थी। टिकट पर व्हीलचेयर की पुष्टि भी थी। लेकिन जब वे टर्मिनल 3 पहुंचे, तो एक घंटे इंतजार के बाद भी व्हीलचेयर नहीं मिली।

महिला की पोती ने आरोप लगाया कि बाद में एक व्हीलचेयर आई और दादी को विमान में बैठा दिया गया, लेकिन सही मेडिकल चेकअप नहीं मिला। वह होंठ से बहते खून, सिर और नाक पर चोटों के साथ विमान में चढ़ीं। फ्लाइट क्रू ने बर्फ की पट्टियां दीं और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डॉक्टर को बुलाया, जहां महिला के होंठों पर 2 टांके लगाए गए। अब वे ICU में हैं और डॉक्टर उनके ब्रेन ब्लीड की आशंका जता रहे हैं। परिवार ने DGCA और एयर इंडिया में शिकायत दर्ज की है और अब कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

एअर इंडिया ने कहा- हमें इस घटना का दुख है और हम महिला के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। हम मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द जानकारी साझा करेंगे।

ADVERTISEMENTS