HomeBreaking NewsUttarakhand : भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले की तहसील में स्कूलों...

Uttarakhand : भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले की तहसील में स्कूलों की छुट्टी

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand School News | उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, इसी के चलते चंपावत जिले के जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत कल 10 अगस्त (शनिवार) को जनपद चंपावत की तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) अंतर्गत सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। यानी कल शनिवार को चंपावत की तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी नवनीत पांडे का आदेश…

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा 9 अगस्त को अपराहन 1:30 बजे जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 अगस्त 2024 को जनपद चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्ष के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना व्यक्ति की गई है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं व नौनिहालों की सुरक्षा के मध्येनजर 10 अगस्त 2024 (शनिवार) को जनपद चंपावत की तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) अंतर्गत समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों में एक कक्षा एक से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एकदिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मौसम विभाग ने कल 10 अगस्त शनिवार को कई जनपदों में भारी बारिश की आशंका जताई है। तीन जनपदों के लिए बकायदा रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर… Click Now

Uttarakhand School News

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments