HomeBreaking Newsउत्तराखंड : स्कूल प्रबंधक ने की बच्चे की पिटाई, इलाज के दौरान...

उत्तराखंड : स्कूल प्रबंधक ने की बच्चे की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

रुड़की| उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में स्कूल प्रबंधक ने कक्षा तीन के बच्चे की पिटाई कर दी। जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को अभिभावक स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

स्कूल प्रबंधक ने की कक्षा तीन के बच्चे की पिटाई

दरअसल, 10 दिसंबर को भगवानपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित रहमान इंटर कॉलेज में प्रबंधक ने कक्षा तीन के बच्चे अली की पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए उसे भगवानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसको हायर सेंटर चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया था। मंगलवार देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार की सुबह स्वजन व अन्य लोगों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

स्वजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधक ने बच्चे को बेरहमी से पीटा है, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।

तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी – पुलिस

वहीं आक्रोशित भीड़ प्रबंधक को पीटने पर उतारू है। प्रबंधक स्कूल से गायब है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस स्कूल में है और इस संबंध में जानकारी जुटा रही है। वहीं कुछ स्वजन शव लेकर चंडीगढ़ से भगवानपुर पहुंच रहे हैं।

उत्तराखंड : 03 वीर बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, पढ़िये इनके कारनामे

मडुवा/Madua : पौषक तत्वों से भरपूर, हृदय व मधुमेह रोगियों के लिए वरदान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments