HomeBreaking Newsउत्तराखंड : 10 हजार की रिश्वत लेते संग्रह अमीन व अनुसेवक गिरफ्तार

उत्तराखंड : 10 हजार की रिश्वत लेते संग्रह अमीन व अनुसेवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार समाचार | विजिलेंस टीम ने हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील में तैनात संग्रह अमीन और उसके अनुसेवक को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

दरअसल, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के ट्रोल फ्री नम्बर 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि उसने अपने नाम के टेम्पो ट्रेवलर व अपनी पत्नी नाम से मिनी बस ली थी, जिसको करीब 3-4 साल पहले बेच दिया था तथा बेचने सम्बन्धी कागजात गलती से आग में जल जाने के कारण नष्ट हो गये थे, जिस कारण इन वाहनों किसको बेचा जिसकी जानकारी उसे नहीं थी।

इन दोनों वाहनों की वसूली के सम्बन्ध में जारी आरसी को परिवहन विभाग को वापस करने व जेल भेजने से बचाने के एवज में संग्रह अमीन रवि पाल ने रिश्वत की मांग थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था।

जांच में तथ्य सही पाए जाने पर आज शुक्रवार को रवि पाल हाल संग्रह अमीन तहसील लक्सर व पदम प्रकाश अनुसेवक तहसील लक्सर जनपद हरिद्वार को दस हजार की रिश्वत लेते हुए बालावाली तिराहा कस्बा लक्सर जनपद हरिद्वार से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments