HomeCrimeउत्तराखंड : 2800 रुपये की रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार

उत्तराखंड : 2800 रुपये की रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

हरिद्वार| हरिद्वार तहसील में भूखंड का दाखिल खारिज करने के नाम पर 2800 रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश कुमार मारवाह को गिरफ्तार कर लिया। तीन घंटे तक बंद कमरे में उससे पूछताछ की। ज्वालापुर स्थित आवास पर भी छापा मारकर दस्तावेज खंगाले। विजिलेंस की टीम आरोपी को देहरादून ले गई है।

विजिलेंस से मिली जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर को हरिद्वार निवासी संजय सिंह ने विजिलेंस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। संजय सिंह ने बताया था कि उसने पत्नी के नाम एक भूखंड खरीदने के बाद दाखिल खारिज के लिए हरिद्वार तहसील में आवेदन किया। लेकिन रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश मारवाह दाखिल खारिज करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत के बाद विजिलेंस के अधिकारियों ने जांच की तो मामला सही निकला। शनिवार को एसपी विजिलेंस रेणू लोहानी के निर्देश पर सीओ सुरेंद्र सिंह सामंत की अगुवाई में टीम का गठन कर तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में छापा मारा।

जहां रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश कुमार मारवाह को 2800 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। तीन घंटे से अधिक बंद कमरे में विजिलेंस इंस्पेक्टर विभा वर्मा के नेतृत्व में टीम ने पूछताछ करने के साथ ही दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद करीब आठ बजे टीम राजेश को लेकर ज्वालापुर स्थित आवास पर पहुंची। वहां घंटों दस्तावेज खंगाले।

सीओ विजिलेंस सुरेंद्र कुमार सामंत का कहना है कि आरोपी राजेश कुमार मारवाह निवासी आंबेडकर नगर ज्वालापुर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देहरादून विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विजिलेंस टीम की तहसील में छापा मारने से अफरा तरफरी का माहौल रहा। देर शाम तक तहसील परिसर में लोग कानूनगो को लेकर चर्चा करते रहे। वहीं रजिसट्रार कानूनगो के कक्ष के बैठे अन्य दो रजिस्ट्रार कानूनगो से भी शक के आधार पर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद दोनों को जाने दिया।

वनन्तरा रिसॉर्ट के पीछे स्थित पुलकित आर्य की कैंडी फैक्ट्री में लगी भीषण आग

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments