HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : ट्रक चोरी का ऐसा खेल - चल रहा था...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : ट्रक चोरी का ऐसा खेल – चल रहा था एक राज्य से दूसरे राज्य, पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

ADVERTISEMENTSAd

लालकुआं। पुलिस उत्तर प्रदेश से ट्रक चुराकर सस्ते दाम में उन्हें उत्तराखंड में बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी के दो ट्रकों को भी बरामद कर लिया है।

इधर मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधिक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि बीते महा पूर्व लालकुआं निवासी सुधीर कुमार ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया था कि उसे परवेश खान द्वारा चोरी का ट्रक बेचा गया था जिसके बाद पुलिस द्वारा कि गई जांच में पता चला कि उक्त ट्रक फरवरी माह में चित्रकूट थाना पहाड़ी उत्तर प्रदेश से चोरी कि गया जो पहाड़ी थाना पुलिस द्वारा जीपीएस के आधार पर बरामद कर लिया गया वहीं पुलिस कि जांच में पता चला कि उक्त ट्रक की एनओसी अरूणाचल प्रदेश जारी कर आरटीओ हल्द्वानी में परवेश खान के नाम दर्ज कर सुधीर कुमार को बेचा गया था।

वहीं पुलिस ने आरोपी परवेश से पूछताछ कि तो पता चला कि उसके के आधार कार्ड की छायाप्रति से सितारंगज निवासी गुड्डू वारसी उर्फ नवाब वारसी, छोटा उर्फ इन्तजाम तथा नुरुल द्वारा ट्रक लेने की बात बताई गई तथा उनके द्वारा उसे आरटीओ के किसी भी फार्म में हस्ताक्षर नहीं करने कि बात कही गई वही पुलिस जांच में बताया कि इम्तियाज उर्फ छोटा ने अपने साथियों गुड्डू वारसी व नुरुल के साथ मिलकर ट्रक चोरी कर उसे कूट रचित कर उसे फर्जी चैचिस तथा आरटीओ अरूणाचल प्रदेश से एनओसी कर सुधीर को बेचा गया था।

Uttarakhand Breaking : यहां हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 लड़कियां, 3 युवक गिरफ्तार

वहीं मुखबिर से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम पिछले एक महीने से काम कर रही थी यह गिरोह पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय है कई वाहनों को चुराकर अन्य प्रदेशों में बेचता है तथा चोरी के बाद ट्रकों का इंजन व चेसिस नंबर बदल कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को मोटी रकम में बेच देते हैं वही पुलिस ने कारवाई करते हुए इन्तियाज उर्फ छोटा पुत्र निशार अहमद निवासी सितारंगज को गिरफ्तार कर उसे एक ट्रक संख्या UP34BT-0309 को बरामद कर लिया।

वहीं अपर पुलिस अधिक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य रेकी करने के बाद ट्रक को चोरी किया करते थे। वही पकड़ा गया आरोपित इन्तियाज उर्फ छोटा ने बताया कि ट्रकों को चोरी कर फर्जी तरह से बेचने वाले आरोपी गुड्डू वारसी उर्फ गुड्डू फिटवैल नवाब वारसी निवासी सितारंगज व दानिश पुत्र अकील तथा नुरूल पुत्र निवासी थाना अमरिया जिला पीलीभीत जो फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है, वही पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई करते हुए दो ट्रक को बरामद किया है जिसमें एक बिना नम्बर प्लेट का ट्रक शामिल है, साथ ही पुलिस आरोपियों की अपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है।

इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल संजय कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश पुरी, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल तरूण मेहता, अनिल शर्मा शामिल रहे।

पहाड़ की बेटी ने फिर बढ़ाया देवभूमि का मान, राष्ट्रपति ने किया हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments