HomeAccidentउत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, चंपावत निवासी व्यक्ति की...

उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, चंपावत निवासी व्यक्ति की मौत

चंपावत। हादसे की दुःखद खबर चंपावत जिले से आ रही है, यहां देर रात एक पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि वाहन चालक घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात 10 बजे करीब पिकअप वाहन संख्या UK03CA0076 लोहाघाट से किमतोली की तरफ जा रहा था। लोहाघाट से 2 किलोमीटर आगे कलीगांव में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे जा गिरा।

सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व एवं पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से निकाल उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान गंभीर चोट आने से 32 वर्षीय प्रीतम सिंह अधिकारी पुत्र आन सिंह अधिकारी निवासी किमतोली पंचेश्वर चंपावत की मौत हो गई। जबकि 38 वर्षीय चालक महेश सिंह अधिकारी पुत्र बहादुर सिंह अधिकारी, निवासी ग्राम किमतोली थाना पंचेश्वर मामूली रूप से चोटिल हुआ है जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मृत प्रीतम सिंह का शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : Nainital High Court ने किए कई जजों के प्रमोशन और तबादले, देखें लिस्ट

यह भी पढ़े : KBC में अमिताभ के साथ नजर आएंगे हल्द्वानी के प्रशांत शर्मा

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments