HomeAccidentUttarakhand : यमुना नदी में गिरा पिकअप, 3 लोगों की मौत

Uttarakhand : यमुना नदी में गिरा पिकअप, 3 लोगों की मौत

Uttarakhand News | उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर चामी के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना नदी में गिर गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।

पिकअप वाहन देहरादून जिले के विकासनगर से परचून का सामान लेकर उत्तरकाशी के मोरी जा रहा था। पिकअप वाहन संख्या HP.17G 0319 यमुनोत्री हाइवे पर चामी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना में समा गया। इस सड़क हादसे में वाहन चालक सहित तीन लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ, नौगांव और डामटा की पुलिस ने वाहन से छिटक कर खाई में पड़े शवों को रेस्क्यू करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव भेज दिया है।

हादसा सोमवार सुबह करीब सात बजे हुआ। पिकअप वाहन विकासनगर से परचून का सामान लेकर चला था। इसे मोरी पहुंचना था। अभी पिकअप वाहन उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर चामी के समीप पहुंचा था कि ड्राइवर अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। पिकअप वाहन में सवार वाहन चालक नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद उम्र 25 वर्ष, परवीन जैन पुत्र चमन लाल उम्र 45 वर्ष, अजय शाह पुत्र बरगीनाथ उम्र 30 वर्ष की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीनों लोग जीवनगढ़ विकासनगर के रहने वाले थे। थानाध्यक्ष, पुरोला मोहन सिंह कठैत ने बताया, तीनों लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हुई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub