HomeBreaking Newsउत्तराखंड : IAS-PCS समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब मुफ्त कोचिंग

उत्तराखंड : IAS-PCS समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब मुफ्त कोचिंग

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में अब आई.ए.एस., पी.सी.एस. सहित कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जायेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की है। सीएम उत्थान योजना के तहत यह नवीन पहल युवाओं के हित में की जा रही है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि सीएम उत्थान योजना के तहत राज्य में छात्र-छात्राओं को आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग (IAS, IPS, PCS, NDA, CDS, Medical & Engineering) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। यही नहीं, अब प्रत्येक जनपद में पुस्तकालय भी खुलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री उत्थान और ज्ञानकोष योजना शुरू कर दी है।

सीएम धामी ने कहा कि योजना का उद्देश्य प्रदेश के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में मदद करना है। इस हेतु विद्यार्थियों को तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग मिलेगी। इसका लाभ उन विद्यार्थियों को भी मिलेगा जो खराब आर्थिक स्थिति की वजह से इन परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।

योजना के अंतर्गत यह सुविधाएं हैं शामिल

👉 ऑनलाइन स्टडी मटेरियल

👉 ऑफलाइन कक्षाएं

👉 परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम

👉 प्रश्न बैंक आदि सुविधाएं

ज्ञानकोष योजना के तहत यह मिलेगा लाभ –

👉 विभागीय छात्रावास, आश्रम पद्धति विद्यालयों और विभागीय प्रतिष्ठानों का उचित उपयोग

👉 हर जिले में पुस्तकालय की स्थापना

👉 पुस्तकालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को मिलेगा लाभ

👉 पुस्तकालयों में योग्य व्याख्याताओं को सूचीबद्ध करते हुए एक संपर्क केंद्र बनाया जाएगा।

UKPSC – कनिष्ठ सहायक परीक्षा की तारीख आई

IAS Interview Questions : दिमाग चकरा जायेगा ऐसे सवालों पर !

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments