HomeCrimeउत्तराखंड : यहां नव विवाहिता ने फांसी लगा दे दी जान, छह...

उत्तराखंड : यहां नव विवाहिता ने फांसी लगा दे दी जान, छह माह पहले ही हुई थी शादी

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार। यहां ज्वालापुर क्षेत्र में एक नव विवाहिता ने अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की छह माह पहले ही शादी हुई थी। प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच अनबन की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र धीरवाली में एक नव विवाहिता का शव उसके कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर घटना की जानकारी जुटाई।

ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि छह माह पहले ही नवविवाहिता की शादी हुई थी। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन होने की बात सामने आई है। विवाहिता के मायके वालों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया गया है।

Uttarakhand : NASA के अहम प्रोजेक्ट के सदस्य बने नैनीताल के रक्षित जोशी, बताया क्या है उद्देश्य

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments