HomeUttarakhandDehradunUttarakhand : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले एक क्लिक में पढ़ें

Uttarakhand : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले एक क्लिक में पढ़ें

Uttarakhand Cabinet | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। बैठक से पहले विधायक सरवत करीम अंसारी को दो मिनट का मौन रखकर कर श्रद्धांजलि दी गई। मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। कैबिनेट की बैठक में 30 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

धामी कैबिनेट के प्रमुख निर्णय –

➡️ कैंपटी फाल व गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाया गया।
➡️ मुनिकीरेती को नगर पालिका परिषद बनाया गया।

➡️ योग प्रशिक्षण देने वालों को योगा ट्रेनर आउटसोर्स के माध्यम से लगाए जाएंगे, जिसके लिए 123 योगा ट्रेनर को नियुक्ति मिलेगी। इनको 300 रूपए प्रति घंटे मिलेंगे।

➡️ ग्राम्य विकास विभाग में लेखाकार और सहायक लेखाकार के 350 पदों में से सहायक लेखाकार के पदों को बढ़ाया गया। यह पद 70 से 110 हुए है, कुल पद यथावत रखे गए।

➡️ राजाजी टाइगर रिजर्व कंजर्वेशन फाउंडेशन बनाया जायेगा।
➡️ पर्यटन नीति 2023 संशोधन करके सिंगल विंडो का प्रयोजन किया गया।

➡️ मुनि की रेती ढाल वाला कों श्रेणी एक में उच्च कृत किया गया
➡️ ऊर्जा विभाग का प्रोजेक्ट पॉवर हॉउस ADB के फंड से होगा प्रोजेक्ट 26 पद स्वीकृत किया गया

➡️ गन्ना विकास में खंडसारी नीति को एक साल आगे बढ़ाया गया।
➡️ मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की गई।
➡️ 35 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 2400 सलाना वर्दी भत्ता।

➡️ आठवीं के बाद आईटीआई करने पर हाईस्कूल का सर्टिफिकेट मिलेगा, केवल हिंदी का पेपर देना होगा।
➡️ 15 साल पुराने वाहन स्क्रैप कराने पर मिलेगी सब्सिडी, कमर्शियल पर 15, प्राइवेट वाहन पर मिलेगी 250% टैक्स छूट।

➡️ एक अक्टूबर 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प मिलेगा।
➡️ सोलर वाटर हीटर में अनुदान की योजना फिर से शुरू होगी घरेलु वालों कों 50, कमर्शियल को 30 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub