HomeBreaking Newsउत्तराखंड : भारी बारिश व ओलावृष्टि की संंभावना, अलर्ट जारी

उत्तराखंड : भारी बारिश व ओलावृष्टि की संंभावना, अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई डेस्क। प्रदेश में ​आज से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने आज जारी सूचना में कई जनपदों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। आज रविवार से कुल चार रोज का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज आज रविवार 4 मई से 7 मई तक का बारिश, ओलावृष्टि, तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत व नैनीताल के लिए अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, उधम सिंह नगर में कहीं—कहीं ​बिजली चमकने के आसार कहे गए हैं।

देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तीव्र बारिश का दौर, झक्कड़ (50-60 किमी/ घंटा, अधिकतम 70 किमी/ घंटा) से चलने का पूर्वानुमान जताया है।

हरिद्वार व उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ आसमानी बिजली, (50-60 किमी/ घंटा, अधिकतम 70 किमी/ घंटा) से चलने का अंदेशा जताया है। राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तीव्र बारिश का दौर, झोंकेदार हवाएं (40-500 किमी/ घंटा) का संभावना जताई है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments