HomeUttarakhandUdham Singh Nagarउत्तराखंड : सहेलियों ने अपनी ही सहेली को 5 हजार में बेच...

उत्तराखंड : सहेलियों ने अपनी ही सहेली को 5 हजार में बेच दिया, होटल में रेप

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर | उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो नाबालिग लड़कियों के अपनी नाबालिग सहेली को पांच हजार में होटल कर्मी को बेच दिया। इस खौफनाक कांड की बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। आरोप है कि लड़की को खरीदने वाले होटल कर्मी ने उसके साथ रेप भी किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

वहीं अपनी ही सहेली को होटल कर्मी को पांच हजार में बेचने वाली रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप निवासी दो नाबालिग युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से बाल संप्रेक्षण गृह कोटद्वार भेज दिया गया है।

पांच हजार में बेच दिया अपनी ही सहेली को

एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि 10 फरवरी 2023 में एक किशोरी गायब हो गई थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। साथ ही जांच महिला उप निरीक्षक नेहा राणा को सौंप दी गई थी। जांच के दौरान पता चला कि किशोरी बिंदुखेड़ा निवासी धर्मेंद्र के साथ है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश की तो आरोपित धर्मेंद्र पुलिस के डर से उसे रुद्रपुर छोड़कर फरार हो गया।

एसएसआई कमाल खान ने बताया कि इसके बाद किशोरी अपनी ट्रांजिट कैंप और रुद्रपुर निवासी सहेलियों के यहां गई। दोनों ही सहेलियां उसे लालपुर स्थित होटल में छोड़ आईं। लापता किशोरी की लोकेशन लालपुर स्थित होटल में मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे बरामद कर लिया।

इस दौरान पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी सहेलियों ने उसे होटल कर्मी देबू कश्यप को पांच हजार में बेचा था। होटल में देबू कश्यप ने उससे दुष्कर्म किया। जबकि इससे पहले धर्मेंद्र उसे अपने साथ ले गया था और उसने भी उससे दुष्कर्म किया। एसएसआई ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों पर पाक्सो का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।

जबकि उसे बेचने वाली दोनों सहेलियों की तलाश शुरू की। जहां रविवार शाम को सूचना मिली कि किशोरी को बेचने वाली दोनों नाबालिग आवास विकास क्षेत्र में है। इस पर महिला उप निरीक्षक नेहा राणा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों किशोरियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें बालिका संप्रेक्षण गृह कोटद्वार भेजा गया है।

उत्तराखंड : तीन दिन रद्द रहेगी जनता और हावड़ा एक्सप्रेस

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments