उत्तराखंड (बड़ी खबर) : रक्षाबंधन पर महिलाओं को निःशुल्क सफर का तोहफा

0

देहरादून| इस रक्षाबंधन सरकार ने महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निःशुल्क सफर का तोहफा दिया है। यानी रक्षाबंधन के दिन प्रदेश के अंदर महिलाएं उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निःशुल्क सफर कर सकतीं है।


ADVERTISEMENTS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराए में शत प्रतिशत छूट दी जायेगी।

इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें