HomeUttarakhandDehradunUttarakhand: सीएम धामी का छात्र-छात्राओं को तोहफा, भोजन भत्ते में की गई...

Uttarakhand: सीएम धामी का छात्र-छात्राओं को तोहफा, भोजन भत्ते में की गई दोगुनी बढ़ोत्तरी

ADVERTISEMENTS

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर इन आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के भोजन भत्ते में दोगुनी बढ़ोत्तरी की गई है। भोजन भत्ते में हुई यह अब तक की सर्वाधिक बढ़ोत्तरी भी है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास एवं राजीव गांधी नवोदय विधायक में अध्ययनरत तमाम छात्र-छात्राओं को तोहफा देने का काम किया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर इन आवासीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के दैनिक भोजन भत्तों में ऐतिहासिक दोगुना दर से वृद्धि की गई है। दैनिक भोजन के लिए छात्रों हेतु 150 रुपये प्रतिदिन की धनराशि को मंजूरी प्रदान की गई है।

शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से आज इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा वंशीधर तिवारी ने अवगत कराया है कि यह वृद्धि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के छात्रावासों में पंजीकृत विद्यार्थियों हेतु भोजन भत्ता मद में की गई है। इस संबंध में समस्त जनपदों के अधिकारियों को पत्र जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments