HomeBreaking NewsUttarakhand : जिला आबकारी अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Uttarakhand : जिला आबकारी अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News | ऊधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां विजिलेंस ने जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंहनगर को 70 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

दरअसल, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसकी देशी मदिरा की दुकान खटीमा में है, जो वर्ष 2023-24 में आवंटित हुई थी जिसे पुनः वर्ष 2024-25 में नवीनीकरण करा लिया गया। वर्ष 2023-24 में शिकायतकर्ता द्वारा सम्पूर्ण अधिभार जमा करा दिया गया था। पिछले वर्ष में जमा अधिभार का 10,21,417 रूपये का माल शिकायतकर्ता नहीं ले पाया था, जो वो अब लेना चाहता है। जिस पर जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा द्वारा अधिभार के 10 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही है। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही चाहता है।

शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर अपने पर्यवेक्षण में निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंहनगर अशोक कुमार मिश्रा निवासी जी-8 प्रकाश सिटी, काशीपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से 70,000/- (सत्तर हजार रूपये) रूपये रिश्वत लेते हुए उनके कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments