HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में 46 और मिले कोरोना सं​क्रमित, अल्मोड़ा में...

ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में 46 और मिले कोरोना सं​क्रमित, अल्मोड़ा में पांच, चंपावत में दो और देहरादून में 15 पॉजिटिव आए सामने, अल्मोड़ा में मृतक बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव, कुल आंकड़ा 1199

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग को आज दोपहर का हेल्थ बुलेटिन आ गया है। अभी तक तो नैनीताल में राहत की खबर है। नैनीताल जिले से कोई भी व्यक्ति कोरोना पाजिटिव नहीं मिला है। लेकिन अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग,टिहरी जिलों के लिए इस बुलेटिन में चिंताजनक बात है। आज अभी तक प्रदेश में कुल 46 कोरोना पाजिटिव सामने आ चुके हैं। इन्हें मिला कर प्रदेश में कोरोना पीढ़ितों का आंकड़ा 1199 हो गया है। अल्मोड़ा में आज एक अस्थमा पीड़ित 75 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पाजिटिव आने की पुष्टि भी की गई है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

आज 12 कोरोना संक्रमितों को चिकित्सालयों से डिस्चार्ज भी किया गया। आज के बुलेटिन में अल्मोड़ा में पांच करोना पाजिटिव पाए गए। इनमें से दो गुरुग्राम, दो दिल्ली एक मुंबई से लौटा प्रवासी है। चमोली में दो कोरोना पाजिटव पाए गए हैं। दोनों ही दिल्ली से लौटे थे। चंपावत में दो कोरोना पाजि​टिव पाए गए हैं। इन दोनों लोगों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं बताई गई है। देहरादून में आज 15 कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से तीन मुंबई से, तीन दून हास्पिटल स्टाफ के सदस्य, एक दिल्ली व एक गाजियाबाद से लौटे प्रवासी है।

एक व्यक्ति निरंजनपुर संब्जी मंडी के कोरोना पाजिटिवों के संपर्क में आया व्यक्ति है। जबकि छह कोरेना संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं बताई गई है।
हरिद्वार में मुंबई से लौटा एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। पौड़ी में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है वह कीर्ति नगर ​टिहरी के रहने वाला है लेकिन इन दिनों श्रीनगर बेस चिकित्सालय में भर्ती है। रुद्रप्रयाग में दिल्ली से लौटे 14 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हें। टिहरी में महाराष्ट्र से लौटे 6 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।

ताजा खबरें मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए अभी हमारा व्हाट्सएप्प ग्रुप ज्वाइन करें! Click Now

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments