HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी...

उत्तराखंड : 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी 50% सब्सिडी

ADVERTISEMENTS

देहरादून | उत्तराखंड में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के 10 दिन बाद 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ता को 50% तक सब्सिडी का शासनादेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश के लगभग 11 लाख 40 हजार उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। उच्च हिमालयी क्षेत्र में इसका लाभ लगभग 35000 उपभोक्ता को मिलेगा। राज्य सरकार पर इसके लिए तकरीबन 130 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के दिन यह घोषणा की थी। इसके बाद शासन द्वारा इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। बिजली के बिल में सब्सिडी का निर्णय राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे राज्य के नागरिकों पर वित्तीय बोझ कम होगा और ऊर्जा के उचित उपभोग को प्रोत्साहन मिलेगा। पर्वतीय हिमाच्छादित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को विशेष रूप से राहत मिलेगी।

सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम द्वारा इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है शासनादेश के मुताबिक उच्च हिमालयी क्षेत्र में इसकी इसका लाभ 200 यूनिट प्रति उपभोक्ता को मिलेगा। जबकि अन्य क्षेत्रों में 100 यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ ले सकेंगे। यह लाभ उन उपभोक्ता को मिलेगा, जिनके घर में 1 किलो वाट का मीटर लगा होगा। ये सब्सिडी 01 सितम्बर, 2024 से की गई विद्युत खपत पर अनुमन्य होगी।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments