Uttarakhand : Congress को फिर झटका, पूर्व विधायक विजयपाल सजवान ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया

0
Uttarakhand : Congress को फिर झटका, पूर्व विधायक विजयपाल सजवान ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया

Uttarakhand Politics News: उन्होंने बताया कि वह व्यक्तिगत कारणों से पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि वह जल्द ही BJP में शामिल हो सकते हैं।


ADVERTISEMENTS

Uttarakhand Congress से दो बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आज शुक्रवार को उन्होंने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष करण महारा को एक पत्र लिखा।

पत्र में उन्होंने कहा कि आज व्यक्तिगत कारणों से मैं अखिल भारतीय Congress पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से खुद को मुक्त कर रहा हूं और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप रहा हूं। वहीं, बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी क्षेत्र के दिग्गज नेता माने जाने वाले विजयपाल सजवान जल्द ही BJP में शामिल हो सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी Congress के दिग्गज नेता मनीष खंडूरी और कई अन्य नेता Congress छोड़कर BJP में शामिल हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें