HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : आचार संहिता का उल्लंघन, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत...

Uttarakhand Breaking : आचार संहिता का उल्लंघन, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सहित 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

देहरादून। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर आयोग सख्त हो गया है। प्रदेश में धारा 144 लागू होने के बाद भी बैठक करने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट सहित 11 पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर गठित उड़नदस्ता टीम के प्रभारी कमल भारती की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भी शिकायत दर्ज की गई थी।

गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय ग्वीलों गोपेश्वर में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सुझाव पत्र पेटी का शुभारंभ किया। कांग्रेस का आरोप था कि इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था, जिसके बाद कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली गई। News WhatsApp Group Join Click Now

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सुझाव पत्र पेटी का शुभारंभ करते हुए

इसे कांग्रेस ने आचार संहिता के तहत लागू धारा 144 के तहत प्रदेश में किसी भी प्रकार की बैठकों, रैलियों और सभाओं पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन बताया था। कांग्रेस की ओर से भाजपा के कार्यक्रम की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किए गए हैं।

शुक्रवार को इस मामले में उड़नदस्ता टीम की तहरीर पर गोपेश्वर थाने में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट सहित 11 पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि राज्य की 70 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। जबकि मतगणना 10 मार्च को होगी।

उत्तराखंड भर्ती : UKSSSC ने निकाली समूह ‘ग’ के अंतर्गत भर्ती, पढ़े पूरी अपडेट

भाजपा की पहली लिस्ट जारी, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद की सीट का भी ऐलान

विधानसभा चुनाव : भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक सम्पन्न, नहीं पहुंचे मंत्री हरक – क्या बोले सीएम धामी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments