HomeAccidentUttarakhand : खाई में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत,...

Uttarakhand : खाई में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत, दो घायल

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर| उत्तराखंड के बागेश्वर में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कनौली-शामा सड़क पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि, आज गुरुवार की शाम करीब पांच बजे अल्टो कार संख्या यूए 04 ई 4727 कनोली से शामा की ओर जा रही थी। कपकोट अंतर्गत ग्राम रमाड़ी के पास चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 60 वर्षीय वाहन स्वामी (चालक) दरबान सिंह पुत्र दान सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा (कपकोट) निवासी बिंदुखत्ता, 55 वर्षीय लाली देवी पत्नी खुशाल सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा, 62 वर्षीय गोपुली देवी पत्नी गोपाल सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा और 52 वर्षीय मानुली देवी पत्नी पान सिंह निवासी भनार टिक्टा की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि, दो यात्री 35 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी बलवंत सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा और 4 वर्षीय ज्योति पुत्री गंगा सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा (द्वारिका) घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। लोगों ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर कपकोट से थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक दरबान सिंह का परिवार एक सप्ताह पहले बिंदुखत्ता से पूजा में शामिल होने के लिए अपने गांव ह्यूंडुंगरा आए थे। गुरुवार को वह परिजनों के साथ शामा लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

हल्द्वानी : एसएसपी पंकज भट्ट ने किए उपनिरीक्षक के तबादले

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments