HomeAccidentUttarakhand : खाई में गिरी कार, परिवार के दो लोगों की मौत,...

Uttarakhand : खाई में गिरी कार, परिवार के दो लोगों की मौत, चार घायल

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News | रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। डूंगरी मोटरमार्ग पर एक कार 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 6 बजे की है। ग्राम डूंगरी से परिवार कार (UK13A 4341) में सवार होकर रुद्रप्रयाग के लिए निकला था। इस दौरान डूंगरी मार्ग पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। किसी ने हादसे की सूचना एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खाई में जाकर देखा तो दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी।

हादसे में कल्पेश्वरी (58) पत्नी बुद्धि लाल और आरती (24) पुत्री जीतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीतपाल (50) पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल (70) पुत्र हीरा लाल, देवेश्वरी देवी (45) पत्नी जीतपाल, पूजा (27) पुत्री जीतपाल घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, देवेश्वरी देवी की हालत गंभीर है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments