HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : मारपीट में घालय व्यक्ति की अस्पताल में मौत, सियासत...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : मारपीट में घालय व्यक्ति की अस्पताल में मौत, सियासत गर्म

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़

चुनावी रंजिश के दौरान मारपीट की घटना के बाद घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। राजस्व पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मामले को लेकर सियासत गर्माने लगी है। इस मामले को चुनावी रंजिश में हुई हत्या बताया जा रहा है।

मृतक का फाइल फोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के भैसूड़ी ग्राम निवासी 44 साल के रामी राम ने उपचार के दौरान बरेली के अस्पताल में दम तोड़ दिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है मतदान के बाद गत 14 फरवरी को देर रात कुछ लोगों ने फोन कर उसे बुलाया था। जहां उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में डीडीहाट अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया। वहां गत 16 फरवरी को उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा समर्थकों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई थी, जिससे रामी राम की मौत हो गई। वह इस हत्या को चुनावी रंजिश बता रहे हैं।

इधर डीडीहाट की नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बताया कि 04 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने बताया कि मामले की जांच के लिए नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित की गई है। वहीं डीडीहाट के विधायक और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का कहना है कि मामले में भाजपा की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में राजस्व पुलिस को जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments