HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत

उत्तराखंड : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत

ADVERTISEMENTS

तहसीलदार का बताया जा रहा वाहन

कोटद्वार। उत्तराखंड के पर्वतीय भू—भागों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती देर रात सतपुली- दुधारखाल- रिखणीखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो के खाई में गिर जाने से 2 की मौत हो गई। वाहन चालक गंभीर रूप से घायल है। हादसे का शिकार बना वाहन रिखणीखाल उपतहसील के तहसीलदार का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात रिखणीखाल तहसील में तैनात चालक कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत खूनीबढ़ निवासी सतपाल उर्फ कोमल पुत्र दलवीर सिंह बोलेरो वाहन को लेकर दुधारखाल से कोटद्वार के लिए रवान हुआ था। वाहन में पीआरडी जवान मनवर सिंह पुत्र दिलबर सिंह निवासी डोबरिया तहसील रिखणीखाल और जसबीर सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी बगर तहसील रिखणीखाल उम्र 36 वर्ष भी सवार थे। जसवीर की रिखणीखाल में दुकान है। रिखणीखाल से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे ग्राम सिरवाना के समीप के समीप अचानक वाहन गहरी खाई में जा गिरा।

चालक भी गंभीर रूप से घायल

मामले की सूचना पुलिस को सुबह करीब 07 बजे ग्रामीणों से मिली। रिखणीखाल थाना प्रभारी संतोष पैथवाल के अनुसार दुर्घटना में जसवीर और मनवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कोटद्वार भेजा गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का कारण ब्लाइंड मोड, संकरी सड़क और घना कोहरा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments