HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में यहां...

उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में यहां देखें

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand Board 10th 12th Compartment Result 2023 | उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा का परिणाम आज शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में लगभग 23 हजार से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे।

रिजल्ट को आप उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व बोर्ड के सभापति ने माध्यमिक शिक्षा सभागार, देहरादून में परिणाम जारी किया है।

UK Board 10th 2023यहां क्लिक करें
UK Board 12th Result 2023यहां क्लिक करें

हाईस्कूल के रिजल्ट में 06.87 व इंटरमीडिएट 05.60 फीसदी की हुई वृद्धि

हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में 06.87 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 05.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस प्रकार वर्ष 2023 का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.17 से बढ़कर 92.04 हो गया है जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 80.98 से बढ़कर 86.57 हो गया है।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा निदेशालय में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2023 का परीक्षा परिणाम जारी किया। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षाफल सुधार परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्कूल परीक्षा में कुल 13587 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया जिसमें 11956 अनुत्तीर्ण तथा 1631 उत्तीर्ण परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कुल 10119 परीक्षार्थियों ने परीक्षा सुधार के लिए आवेदन किया। जिसमें 9346 अनुत्तीर्ण तथा 773 उत्तीर्ण परीक्षार्थी शामिल हुए।

डॉ. रावत ने बताया कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा के अंतर्गत हाईस्कूल में 11517 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें 8780 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जबकि इंटरमीडिएट में 8996 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 6923 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उन्होनें बताया कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा के उपरांत हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में 06.87 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 05.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस प्रकार वर्ष 2023 का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.17 से बढ़कर 92.04 हो गया है जबकि इंटरमीडिया का परीक्षा परिणाम 80.98 से बढ़कर 86.57 हो गया है।

डॉ. रावत ने कहा कि विद्यालयी शिक्षा परिषद की मुख्य परीक्षा में कई छात्र-छात्राएं बहुत कम अंकों से उत्तीर्ण होने से रह गये थे। जिन्हें सरकार ने पहली बार परीक्षाफल सुधार परीक्षा का मौका दिया। परीक्षाफल सुधार परीक्षा देने के उपरांत कई छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर अच्छे अंक प्राप्त किये है। उन्होंने इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत रंग लाई है और उन्होंने इस मौके का फायदा उठाकर अपना एक वर्ष का अमूल्य समय बचा लिया है। इस अवसर पर विभागीय मंत्री ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा के नियम समय में सफलतापूर्वक आयोजन के लिये विभागीय एवं विद्यालयी शिक्षा परिषद के अधिकारियों की भी सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालयी शिक्षा निदेशक एवं बोर्ड की सभापति सीमा जौनसारी, अपर निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट, विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

UKSSSC Recruitment : 1402 पदों पर होगी भर्ती, कैलेंडर जारी – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments