HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : बीजेपी ने चार नेता पार्टी से निकाले, प्रदेश अध्यक्ष पर...

उत्तराखंड : बीजेपी ने चार नेता पार्टी से निकाले, प्रदेश अध्यक्ष पर सवाल

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए हुए मतदान के बाद अब बीजेपी में घमासान मच गया है। जहां एक ओर बीजेपी के नेता साठ पार का दावा करते नहीं थक रहे थे तो वहीं अब बीजेपी के मौजूदा विधायक ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल कर पार्टी के दावों को सवालों के घेरे में ला दिया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बीजेपी के लक्सर विधायक संजय गुप्ता का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस वीडियो में वो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर बेहद गंभीर आरोप लगा रहें हैं। संजय गुप्ता की माने तो मदन कौशिक ने बसपा के प्रत्याशी को वोट डलवाए हैं। मदन कौशिक ने बीजेपी के नामित सभासदों के जरिए ये साजिश रची।

उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू समाप्त, पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे होटल, जिम और शॉपिंग मॉल

संजय गुप्ता का ये वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी बैकफुट पर आ गई है। वहीं बीजेपी ने लक्सर नगर पालिका के चार नामित सभासदों को पार्टी से निकाल दिया है। ये सभासद हैं भूपेंद्र निगम, वार्ड नंबर दो की पार्षद नीतू देवी के पति बीजेपी नेता कुलदीप सिंह, राहुल अग्रवाल और राजेंद्रनाथ मेंहदीरत्ता।

भले ही बीजेपी ने चार सभासदों को पार्टी से निकाल दिया है लेकिन मदन कौशिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पार्टी जांच का हवाला दे रही है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस संबंध में सवाल पूछे गए तो उन्होंने जांच कराने की बात कही है।

फिलहाल संजय गुप्ता के वीडियो और उनके आक्रामक तेवरों से साफ है कि वो मदन कौशिक के खिलाफ खोले गए मोर्चे से पीछे हटने वाले नहीं हैं। संजय गुप्ता मीडिया में दिए गए अपने बयानों में कह रहें हैं कि वो मदन कौशिक को हटवा कर ही दम लेंगे।

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार-गायक बप्पी लहरी का निधन

पंजाबी एक्टर Deep Sidhu की सड़क हादसे में मौत, किसान आंदोलन से सुर्खियों में आए थे

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments