लेटस्ट अपडेट — 21 पर भाजपा, 15 सीटों पर कांग्रेस आगे
भारत निर्वाचन आयोग से जारी की गई जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में 40 सीटों के रूझानों में 21 सीटों पर भाजपा, 15 पर कांग्रेस तथा 2 सीटों पर बसपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अब तक भाजपा का कुल वोट प्रतिशत 43.5 तथा कांग्रेस का 39.5 बताया जा रहा है।
उत्तराखंड में अब तक आये रूझानों के मुताबिक कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर चल रही है। इलेक्शन कमीश्न आफ इंडिया की आधिकारिक लेटस्ट जानकारी के अनुसार अभी भाजपा 10 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। यह सूचना कुल 14 सीटों के आये रूझान पर आधारित है। हालांकि भाजपा व कांग्रेस का वोट प्रतिशत भी लगभग बराबर दिख रहा है। समझा जा रहा है कि भाजपा व कांग्रेस में यहां मुकाबला समय बीतने के साथ और कड़ा होता जायेगा। यह सूचना कुल 16 सीटों पर आये रूझान पर आधारित है।
ताजा अपडेट —
शुरुआती रुझान में परिवर्त है, जैसे—जैस मतगणना आगे बढ़ी अब करीब 60 सीटों के रुझान आए। इसमें 30 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि 28 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं, एक पर आप और एक पर अन्य आगे चल रहे हैं।
उत्तराखंड में सुबह 8:30 बजे तक तक जिन सीटों पर रूझान आए उनमें से 22 पर भाजपा आगे चल रही है, वहीं 15 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। सबसे पहले यहां सैन्य वोटरों के पोस्टल बैलट की स्क्रूटिनी हुई। इसके बाद 8:30 बजे से सभी ईवीएम मशीनों में मतगणना शुरू हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि विधानसभाओं के लिए 107314 पोस्टल बैलेट प्राप्त होने के बाद कुल 166325 पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। इनमें सर्विस मतदाताओं के 42110, निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के 49264 और 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं के 15940 पोस्टल बैलेट शामिल हैं। उत्तराखंड चुनाव के सभी अपडेट के लिए जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now