HomeAccidentUttarakhand : देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, कार सवार तीन लोगों की...

Uttarakhand : देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, कार सवार तीन लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News | चमोली जिले के गोपेश्वर में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया, यहां एक कार खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के अनुसार, थाना नंदा नगर घाट पर शुक्रवार मध्य रात्रि लगभग 1 बजे करीब सूचना मिली कि ग्राम मणखी के पास एक कार 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई है, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। सूचना पर थाना नंदा नगर पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरण के साथ मौके पर पहुंची और आसपास के ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया। इस घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस तीनों शवों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर घाट लेकर आई। जहां से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतकों की पहचान 42 वर्षीय बद्री प्रसाद रतूड़ी पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी निवासी ग्राम कुंमजुंग थाना नंदा नगर घाट, 51 वर्षीय राकेश सती पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली, 57 वर्षीय ललित प्रसाद पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments