HomeUttarakhandDehradunUttarakhand : प्रत्याशी का बैनर उतार रहा युवक हाई टेंशन लाइन की...

Uttarakhand : प्रत्याशी का बैनर उतार रहा युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया, मौके पर मौत

ADVERTISEMENTSAd

Uttarakhand News | देहरादून जिले के डोईवाला में नगर निकाय चुनाव के बीच बड़ा हादसा हो गया। चुनावी बैनर उतारते हुए युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक डोईवाला के दुर्गा चौक भानियावाला के पास इंटर कॉलेज मार्ग पर 26 साल का मनोज पंवार दो मंजिला छत से चुनावी बैनर उतार रहा था। छत का एक कोना 33 केवी लाइन को छू रहा था। कि तभी अचानक से वो हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। बताया जा रहा है कि हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक इस कदर झुलसा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। News Group Click Now

घटना सुबह दस बजे करीब हुई। 26 साल का मनोज विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला का रहने वाला था। कुछ दिनों बाद ही मनोज का शादी होने वाली थी। इस घटना के बाद मनोज के घर में मातम पसर गया। चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने कहा कि 33 केवी लाइन की चपेट में आने से अठुरवाला के युवक की मौत हुई है। जिसका नाम मनोज पंवार (26) बताया गया है। वहीं पुलिस ने भी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मतदाता सूची से गायब हुआ पूर्व मुख्यमंत्री का नाम, हरीश रावत नहीं डाल पाए वोट

अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच से मलबा हटाया गया, यातायात सुचारू

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments