HomeUttarakhandUdham Singh Nagarउत्तराखंड:5 लाख की चरस के साथ 1 गिरफ्तार,लालकुआं-बिंदुखत्ता से कनेक्शन

उत्तराखंड:5 लाख की चरस के साथ 1 गिरफ्तार,लालकुआं-बिंदुखत्ता से कनेक्शन

ADVERTISEMENTSAd

किच्छा| पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी हैं, पुलिस ने 1.017 किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। चरस की अन्तराष्ट्रीय बाजार में अनुमति कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई है। चरस तस्कर लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र से चरस लाकर फुटकर में बेचता है। आगे पढ़ें…

पुलभट्टा थाना पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान रेलवे क्रॉसिंग पुराना बरेली रोड तिराहे के पास से किच्छा की तरफ से आ रहे युवक को शक के आधार पर पकड़ा। मौके पर क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओम प्रकाश शर्मा द्वारा उ.नि. कीर्ति भट्ट ने पकड़े गए व्यक्ति लवप्रीत पुत्र कैलाश चंद्र निवासी रेलवे स्टेशन के पास वार्ड नंबर 6 थाना किच्छा की तलाशी ली गई तो उसके बैग से 01.017 किलोग्राम चरस व एक मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड बरामद हुआ।

पूछताछ में लवप्रीत ने बताया कि उक्त बरामदा चरस को वह हरिशंकर उर्फ लाला पुत्र गोपाल निवासी रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर 6 किच्छा के पास से लाया था, हरिशंकर उर्फ लाला किच्छा क्षेत्र में विगत 2 वर्षों से चरस का कारोबार करता है वह लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र से चरस लाकर फुटकर में रुद्रपुर किच्छा पुलभट्टा बहेड़ी बरेली क्षेत्र में बेचता है। हरिशंकर उर्फ लाला ने मेरी तरह ही तीन चार और लड़के चरस बेचने के लिए रखे हैं। आगे पढ़ें…

इस पर पुलिस ने हरिशंकर उर्फ लाला के घर पर दबिश दी तो वह घर से फरार मिला। लवप्रीत ने बताया हरिशंकर उर्फ लाला ने इसी चरस तस्करी से किच्छा वार्ड नंबर 6 में दो मकान बनाए हैं। कल वह बहेड़ी चरस देने जा रहा था तो पुलभट्टा पुलिस द्वारा सिरौली कला क्षेत्र में पुराना बरेली रोड में हरिशंकर के गुर्गे लवप्रीत को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार व फरार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR NO- 06/2023 धारा 8/20/29 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने बताया कि, अभियुक्त को रिमाण्ड के लिए न्यायालय पेश किया जा रहा है। अन्तराष्ट्रीय बाजार में बरामदा चरस की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने कहा कि नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

एक-दो नहीं 54 पैसेंजर्स को छोड़कर उड़ गई फ्लाइट, पढ़े खबर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments