HomeAccidentउधम सिंह नगर : कार और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत, एक की...

उधम सिंह नगर : कार और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर

ADVERTISEMENTS

काशीपुर | घने कोहरे के कारण गुरुवार देर रात बाजपुर में नैनीताल स्टेट हाईवे पर अनियंत्रित कार तेज धमाके के साथ पीछे से गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली में घुसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि तीन अन्य की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात्रि कर संख्या यूके 18 आर/1963 पर सवार होकर महुआ डाबरा जयपुर निवासी संदीप पुत्र कैलाश, काशीपुर निवासी सुमित समेत चार युवक हल्द्वानी रोड पर अमर पैलेस के पास से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान आगे जा रही गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से तेज धमाके के साथ अनियंत्रित कार टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के घटते ही मौके पर स्थानीय लोगों का मजमा लग गया। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को कर से निकलकर उपचार के लिए बाजपुर के सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल महुआ डाबरा जयपुर निवासी संदीप पुत्र कैलाश ने दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में घायल अन्य लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें चिकित्सकों ने हायर सेंट्रल के लिए रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments