HomeBreaking Newsयूएस नगर ब्रेकिंग : यहां ट्रक की चपेट मे आने से 60...

यूएस नगर ब्रेकिंग : यहां ट्रक की चपेट मे आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में कोहराम

ADVERTISEMENTS

काशीपुर। यहां गुरुवार को एक ट्रक की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार काशीपुर के टाण्डा उज्जैन निवासी 60 वर्षीय गंगा सिंह पुत्र छोटे लाल अपनी मुरादाबाद रोड स्थित नवीन मण्डी स्थल में फलों की आढ़त से रोज की तरह वापस घर आ रहे थे, कि रास्तें में ढेला पुल के पास ट्रक संख्या UK18CA-2095 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गहरी खाई में गिरी JCB, तीन की दर्दनाक मौत

Uttarakhand : कभी देखा है ऐसा ठग गैंग ! पुलिस के हत्थे चढ़े 03​, इनके झांसे में आये 10 हजार लोग

हादसे में गंगा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments