HomeCrimeयूएस नगर : ड्रग्स तस्करी, वाहन चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, दो...

यूएस नगर : ड्रग्स तस्करी, वाहन चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

किच्छा। उधम सिंह नगर जिले में पुलभट्टा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना पुलिस ने बदायूं उत्तर प्रदेश के दो खूंखार अपराधियों को 3 अवैध तमंचा, 7 जिंदा कारतूस तथा चोरी की दो स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों अपराधियों के खिलाफ यूपी तथा उत्तराखंड में हत्या, अपहरण, नशा तस्करी तथा अवैध हथियारों की तस्करी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गुरुवार को पुलभट्टा थाने में मामले का खुलासा करते हुए सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सुतिया तिराहे पर सतपाल कश्यप और भगवान दास को इज्जत नगर बरेली क्षेत्र से चोरी की गई एक स्कूटी और तीन तमंचे व 7 जिंदा कारतूसो के साथ गिरफ्तार किया गया। ये दोनों आरोपी उत्तराखंड में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

वर्ष 1992 में किया था मर्डर

पकड़े गए आरोपी को सतपाल कश्यप को बदायूं से आजीवन कारावास की सजा हुई थी। आरोपी सतपाल कश्यप ने वर्ष 1992 में अपने अन्य साथियों के साथ यूपी के दातागंज में सरकारी स्कूल के अध्यापक कलेक्टर सिंह का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था और 10 लाख रुपए फिरौती नहीं मिलने पर सरकारी टीचर की हत्या कर दी थी। इसी मामले में 18 अप्रैल 2018 को आरोपियों को बदायूं की स्पेशल जज कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वर्ष 2019 में इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील करने के बाद सतपाल कश्यप ने यूपी छोड़कर उत्तराखंड में जमीन खरीद कर मकान बना लिया और पुलभट्टा थाना अंतर्गत क्षेत्र में रहने लगा।

दो स्कूटी, 3 तमंचे व 7 कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

थाना पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों द्वारा वाहनों को चोरी कर ओने पौने दामों में बेचा जाता था तथा पकड़े गए दोनों आरोपी स्मैक, डोडा, अफीम तथा अवैध तमंचा की तस्करी में भी लंबे समय से लिप्त हैं। पुलिस ने इज्जत नगर बरेली रेलवे स्टेशन से चुराई गई दो स्कूटी तथा 315 बोर के दो अवैध तमंचा, 32 बोर का एक तमंचा तथा 7 जिंदा कारतूस बरामद कर कब्जे में ले लिए। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी उधम सिंह नगर 2500 रुपए का इनाम दिए जाने की भी घोषणा की है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्‍वर ज‍िले में भूकंप के झटके

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments