HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः लंबी सेवा कर अपर उप निरीक्षक सामंत सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

अल्मोड़ाः लंबी सेवा कर अपर उप निरीक्षक सामंत सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः आज यहां पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अपर उप निरीक्षक रमेश सिंह सामंत को भावभीनी विदाई दी गई। श्री सामंत 41 वर्ष, 01 माह, 29 दिन की सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

विदाई कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए अपर उप निरीक्षक रमेश सिंह सामन्त ने पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के अनुभवों को सभी पुलिस अफसरों व कर्मचारियों के साथ साझा किया और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत से करने की प्रेरणा दी। अन्य वक्ताओं ने श्री सामंत के कार्यों व कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके सुखी, स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना की।

उल्लेखनीय है कि रमेश सिंह सामन्त ने पुलिस विभाग में पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर, नैनीताल एवं अल्मोड़ा जिलों में सेवाएं दीं। विदाई समारोह में सीओ विमल प्रसाद, राजीव टम्टा, उप निरीक्षक मोहित कुमार व दामोदर कापड़ी समेत कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।

हिल स्टेशन मुनस्यारी : कुदरत ने बख्शी गजब की खूबसूरती, जानिए कुछ खास

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments