HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : राज्य में बड़े दलों का विकल्प बनेगी उपपा — पीसी...

अल्मोड़ा : राज्य में बड़े दलों का विकल्प बनेगी उपपा — पीसी तिवारी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा है कि अपने संघर्षों के बल पर उनकी पार्टी राज्य में भाजपा व कांग्रेस जैसे दलों के राजनैतिक विकल्प के रूप में सामने आएगी। श्री तिवारी जूम के जरिये पार्टीजनों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में सरकारें जनता के अधिकारों को कुचलने का कार्य करने पर तुली हैं। सही मुद्दों को लेकर आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें अल्प ज्ञान के कारण हवाई घोषणाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उपपा ने जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते हुए सामाजिक, राजनैतिक व व्यवस्था परिवर्तन का सपना देखा है और सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश उपपा करेगी। जूम पर आयोजित इस बैठक में देहरादून, हल्द्वानी, दिल्ली, मुंबई, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, नानीसार आदि ​जगहों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें पार्टी के उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी, केंद्रीय महासचिव गंगा गिरि गोस्वमी, राजेंद्र भट्ट, केवलानंद, आनंदी वर्मा, दीपक राना, गिरीश चंदोला, सुमित तिवारी, राजकुमार त्यागी, भावना पांडे, भारती पांडे, डा. प्रगति, गोपाल राम, किरन आर्या, एड. मनोज पंत व रमेश पांडे आदि कई लोगों ने हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments