HomeBreaking Newsरामनगर न्यूज : उपपा ने लगाया टीएसआर सरकार पर शराब माफिया को...

रामनगर न्यूज : उपपा ने लगाया टीएसआर सरकार पर शराब माफिया को लाभ पहुंचाने का आरोप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रामनगर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि कि सरकार शराब कारोबारियों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश की जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। इसीलिए सरकार द्वारा प्रदेश में लगाया गया लॉकडाउन मजाक बनकर रह गया है।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि प्रदेश की त्रिवेंद्र रावत सरकार कोरोना महामारी से लड़ने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में जहां लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री वर्चुअल रैली को संबोधित करने में लगे हुए हैं। जिससे भारतीय जनता पार्टी एवं सरकार की गंभीरता का पता चलता है। उपपा नेता प्रभात ध्यानी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश की परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेने के बजाय अन्य राज्यों द्वारा लिए गए निर्णय को कॉपी पेस्ट कर प्रदेश की जनता एवं व्यापारियों पर थोप रही है। प्रदेश सरकार के निर्णय में स्पष्टता ना होने के कारण व्यापारियों में , आम लोगों में असमंजस की स्थिति बन रही है जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपपा उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने कहा कि सरकार द्वारा आवश्यक सेवाओं के तहत आने वाले राशन को प्रदेश सरकार के लिए आज गैरजरूरी हो गया है। वहीं शराब को प्राथमिक आवश्यक सेवाओं की सूची में शामिल कर लिया है। सरकार द्वारा शराब कारोबारियों को लाभ पहुंचाने की उद्देश्य के तहत ही सारी योजनाएं बनाई जा रही तथा आम लोगों तथा व्यापारियों के हितों को नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रभात ध्यानी नेप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ती संख्या के साथ ही प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं तथा कम टेस्टिंग तथा रिपोर्ट आने में हो रही देरी पर भी गंभीर चिंता जताई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments