HomeBreaking Newsचोरगलिया न्यूज: अवैध खनन के विरुद्ध तराई पूर्वी वन प्रभाग की कार्यवाही,...

चोरगलिया न्यूज: अवैध खनन के विरुद्ध तराई पूर्वी वन प्रभाग की कार्यवाही, ट्रैक्टर सीज

चोरगलिया। लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर तराई पूर्वी वन प्रभाग व वन क्षेत्राधिकारी रनसाली प्रदीप धौलाखण्डी आए एक्शन मोड पर गये हैं। उनकी टीम ने गैरकानूनी रूप से उपखनिज ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पकडा है। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी संदीप कुमार ,उप प्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज शिवराज चन्द्र के निर्देशन में व वन क्षेत्राधिकारी रनसाली प्रदीप धौलाखण्डी के नेतृत्व में कल रात रनसाली रेंज के रात्रि गश्ती दल ने साधुनगर राजस्व क्षेत्र के पास मार्ग पर RBM का अवैध अभिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। ट्रैक्टर को रनसाली कार्यालय में लाकर सीज कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

वहीं वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप धौलाखण्डी ने बताया कि खनन/अवैध पातन/वन अपराधों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। वहीं गश्ती दल में टीम प्रभारी नवल किशोर कपिल, उपवन क्षेत्राधिकारी, डिगर सिंह नेगी वन दारोग़ा, मोनू बाबू वन बीट अधिकारी, अतर सिंह दैनिक श्रमिक एवं गिरीश वर्मा दैनिक श्रमिक आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments