HomeBreaking Newsअपडेट : सड़क दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल...

अपडेट : सड़क दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती

ADVERTISEMENTS

देहरादून| भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत (Cricketer Rishabh Pant) शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह दुर्घटना कार के डिवाइडर से टकराने से हुई। जिसके बाद कार में आग लग गई। उन्हें घायल अवस्था में देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

हादसे के बाद कार में आग लग गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ऋषभ पंत दिल्ली से मर्सिडीज कार से उत्तराखंड के रुड़की स्थित अपने घर आ रहे थे। आज शुक्रवार सुबह लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्र के मोहम्मदपुर जट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। किसी तरह क्रिकेटर और उनके साथ बैठे चालक सहित एक अन्य व्यक्ति को कार से निकाला गया। सूचना मिलने पर मौके पर 108 और हरिद्वार पुलिस द्वारा घायलों को सर्वप्रथम रुड़की के सक्षम अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ के माथे और पैर में चोट आई है। उनको रुड़की से देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल (Max Hospital Dehradun) रेफर किया गया है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी। आगे पढ़ें…

पंत को बेहद गंभीर चोटें आई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समचित इलाज की हरसम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी।

ताजा अपडेट के मुताबिक, मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के डॉ. आशीष याग्निक ने बताया कि क्रिकेटर ऋषभ पंत हड्डी रोग विशेषज्ञ और प्लास्टिक सर्जन की निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है। उनकी जांच के बाद उनका विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। इसके बाद, हम अगला कदम उठाएंगे।

उत्तराखंड : पर्यटकों के लिए बड़ा फैसला- होटल, रेस्टोरेंट, चाय की दुकानें को लेकर आदेश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments