HomeBreaking Newsअपडेट, नदी में डूबसे से 05 युवकों की मौत : बारात वापसी...

अपडेट, नदी में डूबसे से 05 युवकों की मौत : बारात वापसी में दुल्हन के साथ गये थे लाडले भाई, सरयू नदी ने उतरे थे 08 लड़के, 05 की जिंदगी लील गई उफनाई नदी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर

पिथौरागढ़। सरयू नदी में डूबने से पांच युवकों की मौत का अपडेट आया है। मरने वाले सभी युवक गणाई गंगोली तहसील के कूना गांव के हैं और पांचो नाबालिग हैं। मरने वाले सभी युवक दुल्हन के रिश्ते के भाई बताये जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह युवक बारात वापसी में दुल्हन के साथ ही गये थे। यह बारात ग्राम कूना से सेरा बडोली लौटी थी। मृतकों की पहचान रविन्द्र कुमार पुत्र गोकुल राम 15 साल, साहिल कुमार 15 वर्ष पुत्र पूरन राम, राजेश कुमार 16 वर्ष पुत्र खीम राम, पीयूष कुमार 16 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार, मोहित कुमार 17 साल पुत्र अशोक कुमार शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि आज गर्मी ज्यादा होने पर कुल 08 लड़के सरयू नदी में नहाने के लिए चले गये थे। इस बीच एक के बाद एक पांच युवक नदी में डूब गये, ज​बकि इनमें से 03 की ही जान बच पाई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है तथा शादी की तमाम खुशियां मातम में बदल गई हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments