HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः तीन माह से आंदोलित हैं उपनल कर्मी, कोई सुध नहीं

बागेश्वरः तीन माह से आंदोलित हैं उपनल कर्मी, कोई सुध नहीं

दोहरी मार से परेशान कर्मियों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः सेवा अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ धरना दिया। कहा कि शासन-प्रशासन उनकी उपेक्षा कर रहा है। वह तीन माह से बेरोजगार हैं। उनके पास कोई काम नहीं है। जबकि कोरोनाकाल में उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त करने को रखा गया। बीते मार्च में निकाल दिया गया।

गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर पर आयोजित सभा में उपनल कर्मचारियों ने कहा कि गर्मी बढ़ गई है। वह भूखे-प्यासे धरने पर बैठे हैं। तीन माह हो गए हैं। सत्ताधारी दल के प्रतिनिधियों ने उनकी सुध तक नहीं ली है। उन्होंने कहा कि उन्हें स्कूलों में अपने पाल्यों का प्रवेश कराना है। उनके लिए गणवेश आदि भी खरीदने हैं, किंतु सेवा से हटा दिया गया। महंगाई अलग से मार रही है। उन्होंने कहा कि उनकी उपेक्षा हो रही है। उन्होंने एक सूत्रीय मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। इस दौरान संजय कन्नौजिया, बलवंत नगरकोटी, रीता देवी, ऋतु, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments