HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः बेमियादी धरने पर अडिग उपनल कर्मी

बागेश्वरः बेमियादी धरने पर अडिग उपनल कर्मी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः उपनल कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को जारी रहा। वह स्वास्थ्य विभाग से निकाले गए हैं। बीते मार्च माह में उनकी सेवा समाप्त हो गई थी। तब से ये कर्मी आंदोलन पर हैं। उन्होंने कहा कि सेवा अवधि नहीं बढ़ने पर वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

स्वास्थ्य विभाग के 56 उनपल कर्मचारी चार माह से धरने पर हैं। उन्होंने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। कहा कि उनकी एक सूत्रीय मांग को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है। काबीना मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री के आश्वासन के बावजूद उन्हें बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है। वह सड़क पर आ गए हैं। रोजगार नहीं है। आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब हो रही है।

उनका कहना है कि कोरोनाकाल में तब लोग घरों से बाहर निकलने मे भयभीत थे। सरकार ने उनका उपयोग किया। ऐसे समय पर उन्हें बाहर कर दिया जब उन्हें काम की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि वह अंतिम सांस तक आंदोलन करेंगे। इस मौके पर रेखा, रीता, आनंद परिहार, पूजा, कविता, दीपिका, रितु कन्नौजिया, गोविंद आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments