HomeBreaking NewsUP Breaking : प्रियंका गांधी वाड्रा पुलिस हिरासत में, गेस्ट हाउस में...

UP Breaking : प्रियंका गांधी वाड्रा पुलिस हिरासत में, गेस्ट हाउस में दिखीं झाड़ू लगाती हुईं

ADVERTISEMENTSAd

नई दिल्ली। यूपी के लखीमपुर खीरी में भड़की हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने सोमवार तड़के साढ़े 5 बजे हिरासत में ले लिया। प्रियंका लखीमपुर पहुंच गई थीं, लेकिन उन्हें हरगांव में ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पीड़ितों से नहीं मिलने दिया। प्रियंका को सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।

प्रियंका गांधी को पुलिस ने जिस गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा है, वहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका कमरे में झाड़ू लगाती दिख रहीं हैं। करीब 45 सेकंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि पूरा कमरा खाली पड़ा है और प्रियंका झाड़ू लगा रहीं हैं। प्रियंका को पीएसी की 22वीं बटालियन के गेस्ट हाउस में रखा गया है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

राहुल बोले- प्रियंका, वो तुमसे डर गए
प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके भाई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रियंका, मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी। तुम्हारी हिम्मत से वो डर गए हैं।’

उत्तराखंड : अभ्यर्थियों से 31 मार्च 2022 तक नहीं लिया जाएगा कोई भी भर्ती का आवेदन शुल्क

सुबह-सुबह हिरासत में ली गईं प्रियंका
लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद देर रात प्रियंका लखनऊ पहुंचीं। यहां से वो लखनऊ स्थित अपने आवास पहुंची। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि प्रियंका को लखीमपुर जाने से रोकने के लिए उनके घर के बाहर 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 150 महिला कॉन्स्टेबल को तैनात किया गया था। देर रात 12 बजे के आसपास प्रियंका लखनऊ से लखीमपुर के लिए रवाना हुईं। करीब 5 घंटे बाद प्रियंका लखीमपुर तक पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें हरगांव के पास हिरासत में ले लिया और गेस्ट हाउस ले गए।

क्या हुआ था लखीमपुर खीरी में?
आरोप है कि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे चार किसानों की मौत हो गई। इसके बाद हिंसा भड़क उठी, जिसमें बीजेपी नेता के ड्राइवर समेत 4 और लोगों की मौत हो गई। इस पूरे बवाल में अब तक 8 लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि, केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे ने इन आरोपों को खारिज किया है। आशीष मिश्रा ने दावा किया है कि वो सुबह से बनवारीपुर में थे। इस मामले में आशीष मिश्रा के खिलाफ तिकोनिया थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है।

Uttarakhand : आपके बच्चे भी खेलते है मोबाइल पर गेम, तो हो जाए सतर्क – यहां गेम खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से गिरा किशोर, मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments