HomeAccidentUP News : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पिता और 2 बेटियों...

UP News : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पिता और 2 बेटियों समेत 5 की मौत

UP News | गोरखपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें पिता, दो बेटियों और दो दोस्त शामिल हैं। 3 घायल हैं, जिन्हें BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा मोहद्दीपुर बिजली घर के मोड़ पर शुक्रवार रात 12 बजे हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मोहद्दीपुर बिजली कॉलोनी निवासी विक्रांत के साले की 11 दिसंबर को शादी थी। 5 दिन पहले से ही कार्यक्रम शुरू हो जाता है। सभी रिश्तेदार वहां जुटे थे। विक्रांत भी पत्नी निकिता (30), बेटे अंगद (5), दो बेटियां लाडो और (1) परी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने जटेपुर उत्तरी गए थे। चूल्हा रस्म में शामिल होकर शुक्रवार देर रात विक्रांत बाइक से परिवार के साथ घर आ रहा था। रात 12 बजे मोहद्दीपुर बिजली घर के पास नहर रोड की ओर मुड रहा था, तभी कूड़ाघाट की ओर से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसी बीच एक तीसरा बाइक सवार आ गया। वह बचने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक में घुस गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने विक्रांत, उनकी बेटियां लाडो, परी और दो दोस्त मोनू चौहान (32), सूरज (28) को मृत घोषित कर दिया। रुस्तमपुर निवासी मोनू- बेतियाहाता हनुमान मंदिर निवासी सूरज मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। विक्रांत की पत्नी, उनका बेटा और ट्रक में घुसे चिन्मयानंद मिश्र की हालत गंभीर है। घटना की सूचना पाकर डीएम कृष्णा करुणेश और SSP डॉ. गौरव ग्रोवर देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से बात कर घायलों का हाल जाना। डीएम ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है।

अस्पताल पहुंच विक्रांत के ससुराल वालों ने कहा- हम लोगों ने खाना खाने के बाद विक्रांत को घर पर ही रुकने का कहा था, लेकिन उनका घर शहर में ही है। इसलिए वह पत्नी और बेटियों के साथ निकल दिए और हादसा हो गया। बच्चियों की नानी का रो-रो कर बुरा हाल है। वह रोते हुए कह रही थीं कि अब शादी में कौन नाचेगा। परिजनों ने बताया कि लाडो शादी में डांस करने को लेकर काफी उत्सुक थी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments