HomeUttar PradeshUP News : रोडवेज बस में लगी आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई...

UP News : रोडवेज बस में लगी आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

ADVERTISEMENTS

UP News | फतेहपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। खखरेरू थाना क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी पुल के पास फतेहपुर डिपो की एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

घटना उस समय हुई जब चालक और परिचालक देश दीपक बस को लेकर यमुना कटरी के कोट गांव से सवारियां लेने जा रहे थे। रास्ते में अचानक बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। चालक ने तुरंत बस रोकी और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से बढ़ती गईं और देखते ही देखते पूरी बस में फैल गईं।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। परिचालक देश दीपक ने बताया कि वे रोज की तरह सवारियां लेने जा रहे थे। घटना की सूचना एआरएम को दे दी गई है। सौभाग्य से बस खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

Uttarakhand : अंगीठी के धुएं में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, शादी में शामिल होने आए थे दंपती

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments