HomeUttarakhandAlmoraदु:खद: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष नवीन उपाध्याय के पिता का...

दु:खद: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष नवीन उपाध्याय के पिता का असाययिक निधन

ADVERTISEMENTS

✍️ हल्द्वानी में अपने आवास पर तोड़ा दम, कल चित्रशिला घाट पर होगी अंत्येष्टि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नवीन उपाध्याय के पिता दया किशन उपाध्याय का आज असामयिक निधन हो गया। वह 78 वर्ष की उम्र के थे। वह पीछे दो विवाहित पुत्रों व नाती—पोतों समेत भरा—पूरा परिवार को रोता—बिलखता छोड़ गए हैं। उन्होंने हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी अंत्येष्टि कल शुक्रवार को रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट पर की जाएगी।

स्व. दया किशन उपाध्याय कुछ वर्षों से दमा रोग से पीड़ित चल रहे थे। आज अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हुआ और इसी दौरान उन्होंने बरेली रोड में गौजाजाली बिचली में स्थित अपने आवास पर आज दोपहर एक बजे दम तोड़ दिया। बेहद सरल व सौम्य स्वभाव वाले स्व. दया किशन उपाध्याय सन् 2006 में एमईएस से सेवानिवृत्त हुए ​थे। उनके बड़े पुत्र नवीन उपाध्याय पत्रकार हैं, जबकि छोटे पुत्र रमेश चंद्र उपाध्याय प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी शवयात्रा कल सुबह करीब नौ बजे उनके आवास से शुरु होगी और चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ज्ञात रहे कि एक वर्ष पूर्व ही नवीन उपाध्याय की माता का निधन हुआ था।
इधर नवीन उपाध्याय के पिता दयाकिशन उपाध्याय के निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर है। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा के प्रांतीय प्रतिनिधि राजेंद्र रावत, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष किशन जोशी, जिला महामंत्री चन्दन नेगी, कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी, उपाध्यक्ष अनिल सनवाल, मंत्री नसीम अहमद, प्रचार मंत्री शिवेंद्र गोस्वामी समेत कानूनी सलाहकार डा. हयात सिंह रावत, हिमांशु लटवाल, रमेश जोशी, प्रकाश कुमार, संतोष बिष्ट, बृजेश तिवारी, राजेंद्र धानक आदि पत्रकारों ने पत्रकार नवीन उपाध्याय के पिता के निधन पर गहरा शोक जताया है और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments